अरुण गोविल , जिन्हें लोग आज भी भगवान श्री राम समझ कर उनके पैरों पर गिर जाते हैं। जब रामानंद सागर ने रामायण बनाने के लिए ऑडिशन लेने शुरू किए थे तब अरुण गोविल 'विक्रम बेताल' में विक्रम की भूमिका निभाते थे।
दीपिका चिल्किया (सीता)
सीता माता की छवि को जब हम याद करते हैं तो हमरे जहन में हमेशा ही दीपिका चिल्किया का चेहरा उभर आता है। दीपिका चिल्किया अपनी पति हेमंत टोपीवाला के बिजनेस को संभाल रही हैं।
सुनील लहरी (लक्ष्मण)
रामायण में लक्ष्मण का पात्र निभा चुके सुनील लहरी को भी आज तक लोग लक्ष्मण ही समझते हैं। सुनील अपने मित्र और रामायण के भगवान श्री राम अरुण गोविल के साथ एक प्रोडक्शन कंपनी चला रहे हैं।
अरविंद टीवी से पहले वह गुजराती फिल्मों में ज्यादा सक्रिय थे। लेकिन जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली की रामानंद सागर अपने नए सीरियल रामायण के लिए कास्टिंग कर रहे हैं। वे सबकुछ छोड़कर मुंबई पहुंच गए और ऑडिशन दे डाला।
अरविंद त्रिवेदी (रावण)
दारा सिंह (हनुमान)
दारा सिंह को बजरंग बली का किरदार मिला था तब वो 60 साल के हो गए थे. दारा सिंह को भारतीय सिनेमा का 'आयरन मैन' कहा जाता था
बाल धुरी मराठी मूल के एक प्रसिद्ध रंगमंच अभिनेता हैं और बहुत कम हिंदी फिल्मों में दिखाई दिए हैं। रामायण में दशरथ के रूप में उनकी भूमिका आज भी उनकी सबसे लोकप्रिय हिंदी भूमिका है।
बल धुरी (दशरथ )
जयश्री गडकर (कौशल्या)
जयश्री गडकर एक उल्लेखनीय मराठी और हिंदी फिल्म अभिनेत्री थीं। उन्होंने शो में दशरथ की पहली पत्नी कौशल्या की भूमिका निभाई थी।
पद्मा खन्ना (कैकेयी)
पद्मा खन्ना ने कैकेयी की भूमिका निभाई और भोजपुरी और हिंदी सिनेमा की विभिन्न फिल्मों में दिखाई दीं। अभिनेत्री ने आखिरी बार साल 2008 में फिल्म यार मेरी जिंदगी में काम किया था
ललिता पवार (मंथरा)
ललिता पवार इस स्टार कास्ट में सबसे बड़े नामों में से एक थीं। रामायण में मंथरा की भूमिका निभाने के लिए साइन करने से पहले अभिनेत्री का एक उल्लेखनीय करियर था।